खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सेनगुड़ा गांव की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सतीश सोनवानी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उससे विवाद शुरू किया। देखते ही देखते गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने घर में रखा डीजल पत्नी पर उड़ेल दिया और माचिस की तीली जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला दर्द से तड़पती रही, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुंगेली पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद चिल्फी थाना पुलिस और अन्य टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी सतीश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


