खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में चैत्र माह में बस्तर अंचल का पारंपरिक माटी तिहार आज रविवार काे कोंडागांव जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों और ग्रामीणों ने धरती माता की पूजा कर अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की। माटी तिहार की एक दिवसीय पारंपरिक पर्व इसकी तिथि हर गांव में स्थानीय परंपराओं के अनुसार तय की जाती है। गांव के गायता, पुजारी और समुदाय के प्रमुख मिलकर इस दिन का निर्धारण करते हैं। इस विशेष दिन पर ग्रामीण पूरी आस्था के साथ मिट्टी की पूजा करते हैं और खेती-किसानी से जुड़े सभी कार्यों से विराम लेते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार माटी तिहार के दिन मिट्टी खोदना, खेतों में हल चलाना या अन्य कृषि कार्य करना वर्जित होता है। इस नियम का उल्लंघन करने पर सामाजिक दंड का प्रावधान है। यह परंपरा धरती के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। पर्व के अवसर पर गांव के प्रत्येक घर से स्वेच्छा से चंदा एकत्र किया जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों से भी सहयोग लिया जाता है, जिसे लोग सहर्ष प्रदान करते हैं। पूजा स्थल पर ग्रामीण चावल, दाल, सब्जियां, फल, कंद-मूल और पशु-पक्षियों की भेंट अर्पित करते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त
- अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक घायल; वर्दी फाड़ी


