खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने आज रविवार काे पारंपरिक बाली मेला पर्व में सहभागिता निभाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक लखेश्वर बघेल ने तालुर, बोरीगांव, और महुपाल बरई में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया और स्थानीय जनसमस्याओं का संज्ञान लिया। विधायक बघेल ने मंदिर प्रांगण में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु 6 लाख रुपए देने की घोषणा की। पानी, बिजली, और राशन जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री बघेल ने स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही।
बाली मेला बस्तर का प्रमुख पारंपरिक पर्व है, क्षेत्र के विभिन्न गांवों से देवी- देवताओं की झांकियां और डोलियां मेला स्थल पर पहुंचती हैं। माता हिंगलाजिन को कुलदेवी (शक्ति) के रूप में पूजा जाता है। कार्यक्रम में मानसिंह कवासी, गोपाल कश्यप, सोनाधर बघेल, हेमराज बघेल, सत्येंद्र गागड़ा, सुरेंद्र बघेल, चैनू बघेल, राम चंद्राकर, लक्ष्मण बघेल, सुकनदई नाग, मोतीराम चंद्राकर, नित्या चंद्राकर, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, ईश्वर गागड़ा, अश्विन, जागेश कश्यप, ज्ञानचंद एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Trending
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट


