नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में नींबू पानी एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय बनकर सामने आता है। विटामिन C से भरपूर यह ड्रिंक न सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कंट्रोल में रखने में भी मददगार माना जाता है।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना नींबू पानी का सेवन शुरू कर दें, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नींबू पानी न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। आपको बताते चलें कि गर्मियों में दिन की शुरुआत एक गिलास हल्के गुनगुने या सामान्य पानी में नींबू मिलाकर करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
दरअसल रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि नींबू में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
गर्मी में अक्सर वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और थकान की शिकायत होती है। ऐसे में नींबू पानी का नियमित सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचाने में सहायक होता है। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। नींबू पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है।
गर्मी में पसीना ज्यादा निकलने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। नींबू पानी इस कमी को पूरा करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। खासकर अगर इसमें थोड़ा सा नमक और चीनी मिला दी जाए, तो यह प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है। इससे तुरंत ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी नींबू पानी काफी कारगर माना जाता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट साफ रहता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
आयुष चिकित्सक डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती है कि यह वजन कम करने में भी मददगार है। कई लोग वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
नींबू पानी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। बहुत अधिक मात्रा में पीने से दांतों की एनामेल पर असर पड़ सकता है, इसलिए स्ट्रॉ से पीना या पीने के बाद मुंह साफ करना बेहतर होता है।
गर्मी के मौसम में नींबू पानी का सेवन करने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही इस मौसम में चलने वाली लू व तेज धूप से हमारे शरीर का बचाव होता है क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में कारगर होते हैं।
Trending
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट


