खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश में ग्रीष्म लहर के साथ रात में भी उष्ण लहर का असर बना हुआ है, जिससे दिन ही नहीं रातें भी तप रही हैं।
सोमवार को रायपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और चुभती किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद कुछ जगहों पर बादल छाए, जिससे धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने, अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के असर से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद फिर तापमान बढ़ने का दौर शुरू होने के संकेत हैं।
रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
Trending
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट


