Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को राजनांदगांव का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं दुर्ग और रायपुर में 43 डिग्री की गर्मी ने कहर बरपाया है। शहरी इलाके में दिन के साथ रात भी उबल रही है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा हो गया है। गर्मी से राहत और मौसम में बदलाव की संभावना अभी दिखाई नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश का मध्य इलाका गर्मी की चपेट में पूरी तरह आ चुका है। इन क्षेत्रों के अधिकतम तापमान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। आज प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कल रायपुर में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से होगी और सुभाष स्टेडियम पहुंचकर सम्मेलन व समापन होगा। इसके अलावा 20–21 अप्रैल को प्रदेशभर में महिला पदयात्राएं और 23–24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह रविवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह आठ बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर आएंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और नारी शक्ति के साथ सीधा अन्याय है। यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि देश की माताओं-बहनों को उनका अधिकार दिलाने का एक ऐतिहासिक प्रयास था, जिसे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के चलते रोक दिया। भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-प्रिया पाठक-रायपुर। राजधानी के पॉश इलाके पंडरी स्थित एक प्रमुख मॉल में सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओडिशा से आए एक पर्यटक परिवार को उस वक्त गहरा सदमा लगा, जब मॉल की वैलेट पार्किंग को सौंपी गई उनकी कीमती Innova कार खुद ड्राइवर ही लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा का एक परिवार दोपहर के वक्त शॉपिंग के इरादे से मॉल पहुंचा था। प्रवेश द्वार पर मॉल की अधिकृत वैलेट सर्विस का उपयोग करते हुए उन्होंने अपनी कार स्टाफ के हवाले की। लेकिन जब परिवार खरीदारी कर लौटा,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) के संबंध में राष्ट्र के नाम दिए गए विशेष संबोधन को सुना। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहाँ राज्य की प्रमुख महिला जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने शिरकत की। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री साय ने इस अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ‘क्रांतिकारी कदम’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल प्रतिनिधित्व की बात नहीं है, बल्कि यह…
27 एकड़ में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र: कोरबा के विकास को मिलेगा नया आयाम गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे : मंत्री लखन लाल खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह का आयोजन हुआ। मंत्री देवांगन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। यह औद्योगिक क्षेत्र लघु, मध्यम एवं बड़े…
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित चिंतन शिविर में देश के सभी राज्यों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य को योजना के प्रभावी संचालन, सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था तथा पारदर्शी क्लेम प्रबंधन प्रणाली के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ को Best Performing Large State के रूप में निम्नलिखित श्रेणियों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव/डोंगरगढ़। पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय में की गई शिकायत जांच में फर्जी पाए जाने के बाद प्रेस क्लब डोंगरगढ़ ने मामले को गंभीर बताते हुए फर्जी शिकायतकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। प्रेस क्लब ने कहा है कि यह केवल एक पत्रकार की छवि खराब करने का प्रयास नहीं है, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत को डराने और बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है। प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के अध्यक्ष किशोर परमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना प्रमाण और बिना सत्यता के किसी पत्रकार के खिलाफ शिकायत करता है, तो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिला के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया है। खनिज, वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को सुबह से सघन अभियान चलाकर अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया और मौके से करीब 150 बोरी यानी 6 टन 61 किलो अवैध कोयला बरामद किया। जिले में गठित टास्क फोर्स के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने सुरंगों के भीतर प्रवेश कर कार्रवाई की और…

