Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने खौफनाक कदम उठा लिया। घर में उनकी फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक दिनेश गुप्ता सीतापुर के केरजू धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे। वह शुक्रवार रात से मानसिक रूप से विचलित थे। रात 1 से 1:30 बजे के बीच घर लौटे। बताया जा रहा है कि कुछ देर दिनेश ने मौत को गले लगाया लिया। इस बीच पैसों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा।आगामी न्यू ईयर को लेकर क्रिसमस के एक दिन पहले पुलिस ने वाहनों की विशेष जांच की। जिसमें नशा व यातायात नियमों का उल्लंघन कर फर्राटे भरने वाले चालकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। पुलिस ने 22 वाहनों को जप्त कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रिसमस व आगामी न्यू ईयर को देखते हुए विशेष सतर्कता व चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराबी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही तेज गति, बिन हेलमेट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में वीर बाल दिवस के अवसर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। वीर बाल दिवस गुरू गोविंद सिंह के साहिबज़ादों के बलिदान, पराक्रम और अत्याचार के सामने न झुकने की सीख को याद करने का अवसर है। इन्होंने बाल्यकाल में ही धर्म और राष्ट्र की मर्यादा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
मकर संक्रांति का महापर्व हर साल 14 या 15 जनवरी को होता है। उस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इस वजह से मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति को खिचड़ी और उत्तरायण भी कहा जाता है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मकर संक्रांति के नाम अलग अलग हैं, लेकिन उत्सव एक जैसा होता है। मकर संक्रांति के दिन लोग स्नान के बाद दान करते हैं, खिचड़ी, दही-चूड़ा, गुड़ और तिल के लड्डू खाते हैं, वहीं कुछ स्थानों पर मकर संक्रांति के दिन पतंग भी उड़ाते हैं। नए साल 2026 का शुभारंभ…
नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने अहम रोल प्ले किया है। ये स्पाई एक्शन थ्रिलर, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद जेम्स कैमरून की ‘अवतार फायर एंड ऐश’ रिलीज हुई थी। वहीं इस गुरुवार, 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हुई है। इस रोमांटिक कॉमेडी को अच्छे रिव्यू मिले लेकिन ‘धुरंधर’ और ‘अवतार फायर एंड ऐश’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के दबदबे के कारण, फिल्म को कम शो मिले…
नई दिल्ली। अक्सर ठंड के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इस समय लोगों में सर्दी-खांसी और बुखार का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए लोगों को सर्दी के सीजन में ये 5 फल जरूर खाने चाहिए। इन फलों में संतरा, अमरूद, बेरीज, अनार, कीवी हैं। ये फल बाजार में आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं। ये पांचों फल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। संतरा को ठंडियों का सुपरफूड माना जाता है। यह विटामिन -c, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जहां बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया। 22 दिसंबर को बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की स्थिति देखकर बाहरी हवा का साया बताया फिर झाड़-फूंक का नाटक करने लगा। इसके बाद नींबू फेंकने का बहाने अपने साथ घर से दूर ले गया। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी बैगा परमेश्वर बघेल (25 साल) पीड़िता को अपने साथ एक नर्सरी ले गया जहां उसने डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। डर से लड़की 2…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना अंधविश्वास है, तो जिन्हें यह अंधविश्वास लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, वे नेता नहीं हैं, इसलिए आमतौर पर राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस मुद्दे पर अपनी बात रखना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलाहल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान उत्तर और मध्य क्षेत्र में शीत लहर के आसार रहेंगे। राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में कोहरे और धुंध की स्थिति रहेगी। मौसम के वर्तमान हालातों को देखते हुए जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। ऐसे में अगले सप्ताह भी कड़ाके की ठंड जारी रह सकती है। मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पीएम आवास का पैसा दिलाने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवक बुजुर्ग महिला से सोने की माला ठगी कर फरार हो गए। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। सिविल लाइन थाना के एसआई विष्णु साहू ने बताया कि सीपत क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी जानकी भट्ट पति दशरथ भट्ट 61 काम से कवर्धा गई थीं। बुधवार की दोपहर 3 बजे बस वे महाराणाप्रताप चौक आईं। वे बस से उतरकर खड़ी हुई थीं, इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें बताया उनका पीएम आवास का 2.50 लाख स्वीकृत हो गया है।…

