खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पीएम आवास का पैसा दिलाने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवक बुजुर्ग महिला से सोने की माला ठगी कर फरार हो गए। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। सिविल लाइन थाना के एसआई विष्णु साहू ने बताया कि सीपत क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी जानकी भट्ट पति दशरथ भट्ट 61 काम से कवर्धा गई थीं। बुधवार की दोपहर 3 बजे बस वे महाराणाप्रताप चौक आईं। वे बस से उतरकर खड़ी हुई थीं, इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें बताया उनका पीएम आवास का 2.50 लाख स्वीकृत हो गया है।
बैंक जाने पर वे पैसा निकलवाकर देंगे। बुजुर्ग महिला उनकी बातों में आकर उनकी बाइक में बैठ गई। दोनों युवक महिला को बैठाकर घुमाते रहे और एक बैंक के पास ले जाकर एक युवक अंदर गया और कुछ देर बाद बाहर निकलकर कहा गुरूवार की सुबह 10 बजे पैसा निकलेगा। दोनों उसे लेने के लिए उसके घर आएंगे। वे अमानत के तौर पर रखाने के लिए उनसे पांच फर वाला सोने की माला लेकर निकल गए। महिला आटो पकड़कर गांव चली गई।
गुरूवार की सुबह वे दोनों युवकों के आने का इंतजार कर रही थीं। दोनों युवकों के नहीं आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बुजुर्ग महिला ने सिविल लाइन थाने आकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
Trending
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


