खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने खौफनाक कदम उठा लिया। घर में उनकी फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक दिनेश गुप्ता सीतापुर के केरजू धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे। वह शुक्रवार रात से मानसिक रूप से विचलित थे। रात 1 से 1:30 बजे के बीच घर लौटे। बताया जा रहा है कि कुछ देर दिनेश ने मौत को गले लगाया लिया। इस बीच पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला भी सामने आ रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दिनेश गुप्ता के शव को सुरक्षित नीचे उतार कर कब्जे में लिया गया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलाहाल मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Trending
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


