Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान

    May 6, 2026

    लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
    • लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
    • सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
    • नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
    • इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मकर संक्रांति कब है? खिचड़ी और उत्तरायण भी है इस पर्व का नाम, जानें तारीख, स्नान और दान का समय
    धर्म आध्यात्म

    मकर संक्रांति कब है? खिचड़ी और उत्तरायण भी है इस पर्व का नाम, जानें तारीख, स्नान और दान का समय

    Khabar WorldBy Khabar WorldDecember 26, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मकर संक्रांति का महापर्व हर साल 14 या 15 जनवरी को होता है। उस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इस वजह से मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति को खिचड़ी और उत्तरायण भी कहा जाता है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मकर संक्रांति के नाम अलग अलग हैं, लेकिन उत्सव एक जैसा होता है। मकर संक्रांति के दिन लोग स्नान के बाद दान करते हैं, खिचड़ी, दही-चूड़ा, गुड़ और तिल के लड्डू खाते हैं, वहीं कुछ स्थानों पर मकर संक्रांति के दिन पतंग भी उड़ाते हैं। नए साल 2026 का शुभारंभ 1 जनवरी को प्रदोष व्रत और गुरुवार को हो रहा है। आइए जानते हैं​ कि मकर संक्रांति 2026 कब है? मकर संक्रांति पर स्नान और दान का समय क्या है?
    2026 मकर संक्रांति तारीख
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव जिस क्षण धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, उस समय मकर संक्रांति का क्षण होगा। इस आधार पर पंचांग के अनुसार नए साल 2026 में सूर्य देव 14 जनवरी दिन बुधवार को दोपहर में 03:13 पी एम पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय मकर संक्रांति का क्षण है। ऐसे में 2026 की मकर संक्रांति 14 जनवरी बुधवार को मनाई जाएगी।
    कभी कभी मकर संक्रांति पर्व 13 जनवरी या 15 जनवरी को होता है। इसका कारण सूर्य के मकर में आने का समय होता है। जिस समय सूर्य मकर में आते हैं, उस आधार पर मकर संक्रांति का दिन तय होता है।
    मकर संक्रांति मुहूर्त
    14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का मुहूर्त यानि महा पुण्य काल दोपहर में 03:13 बजे से लेकर शाम 04:58 बजे तक है। उस दिन महा पुण्य काल 1 घंटे 45 मिनट तक रहेगा। वहीं मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर में 03:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक है। पुण्य काल 2 घंटे 32 मिनट तक रहने वाला है। मकर संक्रांति के स्नान के लिए महा पुण्य काल, उसके बाद पुण्य काल अच्छा माना जाता है।
    मकर संक्रांति पर स्नान और दान समय
    इस बार मकर संक्रांति पर स्नान और दान का समय दोपहर में है, जो पुण्य काल का समय है, जिसमें महा पुण्य काल भी शामिल है। लेकिन मकर संक्रांति पर ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान और दान शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से लेकर 06:21 ए एम तक है।
    मकर संक्रांति को खिचड़ी और उत्तरायण क्यों कहते हैं?
    मकर संक्रांति के दिन अधिकांश जगहों पर लोग खिचड़ी का सेवन करते हैं, जो आसानी से पच जाता है। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाई जाती है। पहली खिचड़ी वहां के महंत योगी आदित्यनाथ चढ़ाते हैं। इस वजह से मकर संक्रांति को खिचड़ी कहा जाता है।
    मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। ऐसे में वे 6 महीने तक उत्तरायण रहते हैं। उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है और इसे शुभ मानते हैं। उत्तरायण में सूर्य कैलेंडर के 6 महीने मकर, कुंभ, मीन, मेष, वृषभ और मिथुन आते हैं।
    मकर संक्रांति का महत्व
    मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं, इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। नौकरी में तरक्की, यश, कीर्ति, पिता का सहयोग, राजनीति में उन्नति आदि की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति पर स्नान और दान करने से पुण्य लाभ होता है। इस दिन अन्न, तिल, गुड़, गरम कपड़े आदि का दान करना चाहिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पहला बड़ा मंगल के दिन भोग, पूजा, चोला चढ़ाने में न करें ये गलती, जानें क्या है नियम

    May 5, 2026

    मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण

    May 4, 2026

    मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य

    May 3, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,283

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,213
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान

    By Khabar WorldMay 6, 20261

    KWNS – रायपुर l सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल में शासन…

    सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान

    May 6, 2026

    लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान

    May 6, 2026

    लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त

    May 5, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.