खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा।आगामी न्यू ईयर को लेकर क्रिसमस के एक दिन पहले पुलिस ने वाहनों की विशेष जांच की। जिसमें नशा व यातायात नियमों का उल्लंघन कर फर्राटे भरने वाले चालकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। पुलिस ने 22 वाहनों को जप्त कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रिसमस व आगामी न्यू ईयर को देखते हुए विशेष सतर्कता व चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराबी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही तेज गति, बिन हेलमेट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अन्तर्गत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 24 दिसंबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 चालकों को पकड़ कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त व प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


