Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है, जहां कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति भी है। राजधानी रायपुर में भी दिन ढलने के बाद से सुबह 7 बजे तक अच्छी ठंड पड़ रही है, जिससे बचने के लिए लोग गरम कपड़ों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। आगामी तीन दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा, वहीं सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को रायपुर, बेमेतरा और जशपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” सुनेंगे। इसके बाद बेमेतरा के नवागढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। यहां वह क्षेत्र की जनता को 165 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। शाम 4:20 बजे जशपुर के ग्राम पमशाला कंवरधाम (तपकरा) में सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं जशपुर के ग्राम फरसाबहार में पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करेंगे।…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी असर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत सन्ना निवासी दिव्यांग नागरिक राजेश राम के लिए आश्रय ही नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का आधार बन गई है। पैर से दिव्यांग राजेश राम कपड़ा सिलाई कर अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं। इससे पूर्व वे मिट्टी के कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे, जहां…
किसान गुलाब राम राजवाड़े ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों पर लागू पारदर्शी, डिजिटल और समयबद्ध व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, त्वरित भुगतान और बेहतर प्रबंधन के कारण धान विक्रय की प्रक्रिया अब पूरी तरह सरल, सुगम और किसान-हितैषी बन गई है। सरगुजा जिले सहित राज्य के विभिन्न जिलों में किसान ‘किसान तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उन्हें उपार्जन केंद्रों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भिट्ठी कला…
शहीद गैंद सिंह नायक ने किया स्वाधीनता आंदोलन का सर्वप्रथम शंखनाद हल्बा-हल्बी समाज के शक्ति दिवस पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्वाधीनता आंदोलन के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में आदिवासी नायकों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान है। हल्बा, हल्बी एवं आदिवासी समाज सहित संपूर्ण भारतवर्ष के गौरव शहीद गैंद सिंह नायक ने हमारे देश में आजादी का आंदोलन का सर्वप्रथम शंखनाद किया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जिला मुख्यालय दुर्ग के गोकुल नगर स्थित हल्बा शक्ति स्थल में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज द्वारा आयोजित 35वां मिलन समारोह एवं शक्ति दिवस पर्व को सम्बोधित करते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पिछले 13 साल से राजकुमार कॉलेज का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। जिसे निगम की टीम ने कार्रवाई कर वसूला है। राजकुमार कॉलेज से वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक का लंबित संपत्ति कर वसूल कर लिया है। निगम को कुल 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रुपए का भुगतान मिला है। यह वसूली नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर की गई। जोन-5 कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव और राजस्व विभाग की टीम ने लगातार प्रयास कर बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की। निगम के अनुसार, राजकुमार कॉलेज लंबे समय से संपत्ति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। न्यायधानी से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। नगर निगम में शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ठेका कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि मेहनतकश कर्मचारी आज भूखमरी के कगार पर खड़े हैं। शासन का साफ आदेश है कि नियमित कर्मचारियों को हर महीने की 5 तारीख तक और दैनिक, टास्क व ठेका श्रमिकों को 7 तारीख तक वेतन या पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए। लेकिन बिलासपुर नगर निगम में इस आदेश की खुलेआम अनदेखी हो रही है। ठेका कर्मचारियों को तीन-तीन और चार-चार महीनों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के एनआईटी चौपाटी विवाद को लेकर सियासी घमासान जारी है।कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री अरूण साव और विधायक राजेश मूणत का पोस्टर हाथों में थामकर हवन-पूजन किया। कांग्रेस का कहना है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। कभी वैध तो कभी अवैध बताया, इसलिए सद्बुद्धि यज्ञ : पूर्व MLA विकास कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि हम भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर रहे हैं। क्योंकि जिस चौपाटी से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरन प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं महिलाओं ने लातों से टीआई कमला पुसाम की जमकर पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा…

