खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पिछले 13 साल से राजकुमार कॉलेज का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। जिसे निगम की टीम ने कार्रवाई कर वसूला है। राजकुमार कॉलेज से वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक का लंबित संपत्ति कर वसूल कर लिया है। निगम को कुल 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रुपए का भुगतान मिला है।
यह वसूली नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर की गई। जोन-5 कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव और राजस्व विभाग की टीम ने लगातार प्रयास कर बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की।
निगम के अनुसार, राजकुमार कॉलेज लंबे समय से संपत्ति कर का बड़ा बकायादार था। लगातार नोटिस, फॉलोअप और समन्वय के बाद आखिरकार पूरा बकाया जमा कराया गया। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक राजेश मुले, मनीष भोई, सहायक राजस्व निरीक्षक विपिन सोनी, रत्नदीप करवाड़े और जीआईएस प्रभारी सूर्या यादव की अहम भूमिका रही।
100% राजस्व वसूली का है लक्ष्य
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि, प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी 10 जोनों को आदेश दिए हैं कि, बड़े बकायेदारों को तुरंत डिमांड बिल सहित नोटिस जारी किए जाएं और राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए।
जिसके बाद गौरव गार्डन, मधुबन, ओमाया और अमायरा में सर्वे कर प्रॉपर्टी टैक्स की जांच की गई। इसके बाद आज गौरव गार्डन और मधुबन को नोटिस जारी कर दिया गया है। अंबुजा मॉल और डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन को भी जल्द ही नोटिस देने की तैयारी चल रही है।
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त राजस्व जागृति साहू ने जोन-5 की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि, इसी तरह की सख्ती और निरंतर प्रयासों से निगम की आय में बढ़ोतरी संभव है। निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


