खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को रायपुर, बेमेतरा और जशपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” सुनेंगे। इसके बाद बेमेतरा के नवागढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। यहां वह क्षेत्र की जनता को 165 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। शाम 4:20 बजे जशपुर के ग्राम पमशाला कंवरधाम (तपकरा) में सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं जशपुर के ग्राम फरसाबहार में पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करेंगे। निज निवास ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


