खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है, जहां कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति भी है। राजधानी रायपुर में भी दिन ढलने के बाद से सुबह 7 बजे तक अच्छी ठंड पड़ रही है, जिससे बचने के लिए लोग गरम कपड़ों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। आगामी तीन दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा, वहीं सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। सुबह आर्द्रता 76 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत रही. हवा की औसत गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8।9 डिग्री, बिलासपुर में 11 डिग्री, पेंड्रारोड में 7 डिग्री, जगदलपुर में 9।5 डिग्री और दुर्ग में 9।2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के उत्तर छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इन तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


