खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत कोपेडीह से आरगांव-बोदेला पहुंच मार्ग के निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगभग एक वर्ष पूर्व इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिस दौरान प्रशासन की ओर से तत्कालीन एसडीएम द्वारा जल्द कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी के विरोध में आज ग्रामीण विधायक निवास पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग को लेकर अपनी बात रखी। ग्रामीणों के अनुसार, विधायक दलेश्वर साहू द्वारा तत्काल अधिकारी से बात कर एक माह के भीतर कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया है।ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों की इस चेतावनी के बाद अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर नजरें टिकी हुई हैं।
Trending
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच


