Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छापा मारा। क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर को घेरकर कार्रवाई की। रवि उस समय घर पर सो रहा था, लेकिन पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ लिया। उसकी तलाशी के न दौरान बैग से सट्टा-पट्टी के कागज और डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किया गया। घर से शराब और गांजा भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को मंत्री केदार के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया फेसबुक पर उनके मां की निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप हमारे बीच नहीं रहीं। दोपहर 03.30 बजे तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनरेगा कानून में बदलाव के बाद कांग्रेस देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई। एआईसीसी के निर्देश पर पहुंचे वरिष्ठ नेता एवं सांसद शशिकांत सैथिल ने मोदी सरकार और भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुधार के नाम पर पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना को खत्म कर दिया। यह महात्मा गांधी का नाम और उनकी सोच खत्म करने समेत गरीबों से काम का अधिकार छीनने का षड्यंत्र है। दो दशकों तक नरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों की लाइफलाइन रहा है। कांग्रेस सड़क से संसद तक मजदूर और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में जाएंगे। दोपहर 3.30 बजे अटल मोदी सुपारीपालना यात्रा में शामिल होंगे। शाम 4.15 पर पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी पर लगी फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रात 8.30 बजे आंध्र प्रदेश से रायपुर लौटेंगे।
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000 के प्रावधानों के तहत केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित गाइडलाइन दर वर्ष 2025–26 को अनुमोदित करते हुए 20 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में लागू कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य में संपत्ति मूल्यांकन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तार्किक और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। विगत पांच वर्षों से गाइडलाइन दरों का पुनरीक्षण नहीं होने के कारण प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में कई प्रकार की विसंगतियां उत्पन्न हो गई थीं। वर्ष 2025–26…
*खरीफ में उपार्जन के लिए 425 करोड़ रूपए मंजूर* KWNS – रायपुर। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम में छत्तीसगढ़ को दलहन और तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के बीच हुई चर्चा के बाद केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन में दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए 425 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर…
*‘मनखे-मनखे एक समान’ का विचार विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला: मुख्यमंत्री* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ज्ञान स्थली में स्थापित जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं श्रमिक-किसान आंदोलनों के अग्रदूत ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह जी छत्तीसगढ़ की धरती के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ श्रमिकों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे छत्तीसगढ़ में श्रमिक एवं सहकारी आंदोलन के प्रणेता माने जाते हैं। छात्र जीवन से ही वे स्वाधीनता आंदोलनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और ब्रिटिश शासन के अन्याय व दमन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात साहित्यकार एवं महान समाज सुधारक पंडित सुंदरलाल शर्मा की 21 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा जी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े ऐसे युगद्रष्टा महापुरुष थे, जिन्होंने किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने अंधविश्वास, छुआछूत, सामाजिक रूढ़ियों और कुरीतियों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करते हुए समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के पथ पर आगे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 2025 का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में जिलेभर के प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली युवा सूरज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय भारत में आपातकालीन अवधि और संविधान उल्लंघन एवं लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा था। राज्य…

