खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को मंत्री केदार के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया फेसबुक पर उनके मां की निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप हमारे बीच नहीं रहीं। दोपहर 03.30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा निवास में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं।
गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार
रविवार को 4 बजे बस्तर जिले के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप की मां मानकी देवी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता


