खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 2025 का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में जिलेभर के प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली युवा सूरज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय भारत में आपातकालीन अवधि और संविधान उल्लंघन एवं लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ।
सूरज शर्मा इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय एवं खेल व युवा कल्याण भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व कर सूरज ने राज्य का मान बढ़ाया था।
उनकी उपलब्धि पर कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराज पटेल, सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय, वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विमीत्रा धृतलहरें,व्याख्याता मोहन उपाध्याय, मोनिका ठाकुर, एकानंद तिवारी ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता


