Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में नये साल के चौथे दिन शहर के पुलिस कप्तान आईपीएस लाल उम्मेद सिंह ने एक अहम प्रेसवार्ता आयोजित कर वर्ष 2025 में शहर की कानून-व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में रायपुर शहर में अपराध के आंकड़ों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष की तुलना में करीब 2000 आपराधिक घटनाओं में कमी आई है, जो शहर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रेसवार्ता में कप्तान लाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोवा रेलवे ट्रैक के पास रविवार सुबह अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मोवा रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक की लाश मिली, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। लोगों की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ट्रेन से टकराने के बाद मौत होने की बात सामने आ रही है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में अब सीआरपीएफ अफसर बनकर कैम्प के जवानों की जांच और इलाज कराने के नाम पर एक होमियोपैथिक डॉक्टर के बैंक एकाउंट से 4 लाख रुपए पार कर दिए गए। अफसर ने सरकारी पैसे से बिल भरने के लिए एकाउंट वैलीडेट होना जरूरी बताते हुए पासवर्ड समेत अन्य जानकारियां ली और दो बैंक एकाउंट से रकम दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर ली गई। करीब सवा महीने पहले हुई वारदात की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक न्यू पुरैना मारुति रेसीडेंसी निवासी डॉ. शिवकुमार सिंह ने पांच घंटे के भीतर अपना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर 6 के पास ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी (टेक्नीशियन) मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे। अजय कुमार रविवार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। घटना सुबह लगभग 9 बजे…
हिंदू धर्म में एकादशी एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शास्त्रों के मुताबिक जो भगवान विष्णु की साधना करते हुए एकादशी व्रत और रात्रि जागरण करते हैं उन्हें कई सालों की तपस्या का पुण्य मिलता है। जनवरी में माघ माह की षटतिला एकादशी और जया एकादशी का व्रत किया जाएगा, नोट कर लें इनकी तारीख। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है जिस तरह नागों में शेषनाग, पक्षियों में गरुड़, सभी ग्रहों में चंद्रमा, यज्ञों में अश्वमेध और देवताओं में भगवान विष्णु श्रेष्ठ हैं, उसी तरह सभी व्रतों में…
नई दिल्ली। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस किंग बन गई है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने जिस हिसाब से कमा रही है जल्द ही 800 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। धुरंधर ने 30दिनों में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इक्कीस, तू मेरी मैं मेरा मैं तेरा तू मेरी जैसी फिल्में भी धुरंधर का कुछ नहीं बिगाड़ पाईं। धुरंधर का पांचवें शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ने 30वें दिन 11.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अभी पांचवें शनिवार यानी 30वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े…
नई दिल्ली। सूखे मेवों में, खजूर यकीनन सबसे ज़्यादा पौष्टिक होते हैं। सर्दियों के महीनों में हर रात तीन खजूर खाने से शानदार फायदे मिलते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, अगर आप एक महीने तक हर रात खजूर खाते हैं, तो यह आपकी ज़िंदगी बदल सकता है। इसके अलग-अलग फायदों के बारे में जानें न्यूट्रिशनिस्ट ऋतु मजूमदार के मुताबिक, अगर आप एक महीने तक लगातार रात में खजूर खाएं तो आपकी जिंदगी बदल सकती है। जानिए इसके क्या-क्या फायदे हैं। खजूर शरीर को जल्दी गर्म रखता है क्योंकि इसमें ज्यादा कैलोरी और नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) होती है, जो मेटाबॉलिज्म…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में पिछले चौबीस घंटे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माना में 11 डिग्री का विक्षोभपारा 15।3 तक पहुंच गया है। रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी का कोई बड़ा प्रभाव ठंड पर नहीं हुआ है। विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना बन रही है। जनवरी का महीना ठंड का मुख्य मौसम होता है और इसका प्रभाव शुरुआत से दिख रहा है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बदलाव हो रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठगों के गिरोह को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर योजना निरस्त होने का डर दिखाते थे और अमानत के नाम पर नकद व जेवरात ले लेते थे। पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन एवं कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि शीघ्र स्वीकृत कराने का लालच देकर लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।…

