खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठगों के गिरोह को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर योजना निरस्त होने का डर दिखाते थे और अमानत के नाम पर नकद व जेवरात ले लेते थे। पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन एवं कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि शीघ्र स्वीकृत कराने का लालच देकर लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें हर घटना में दो व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसायकल (सीजी 10-बीवाय-9201) से आते-जाते दिखाई दिए।
फुटेज और पीड़ितो द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र से संदिग्ध रामप्रसाद यादव और जितेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन और शांति बाई यादव से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से बाइक, 4,500 रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। जिनकी कीमत 2 लाख 56 हजार बताई गई है। पूछताछ कुल में र खुलासा हुआ कि जेवरात को गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखा गया था। पुलिस ने उसे भी तलब कर विधिवत पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपीः रामप्रसाद यादव (65 वर्ष) निवासी पोड़ी, थाना सकरी, जितेन्द्र यादव (38 वर्ष) निवासी डनडन, थाना तखतपुर मंगला, कन्हैया सोनी (45 वर्ष), निवासी सोनी मोहल्ला, तखतपुर जब्त सामग्री बाइक सीजी 10, बीवाय-9201 और 4,500 नकद सोने-चांदी के जेवरात (कीमत 2,56,000) पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
Trending
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा


