नई दिल्ली। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस किंग बन गई है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने जिस हिसाब से कमा रही है जल्द ही 800 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। धुरंधर ने 30दिनों में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इक्कीस, तू मेरी मैं मेरा मैं तेरा तू मेरी जैसी फिल्में भी धुरंधर का कुछ नहीं बिगाड़ पाईं।
धुरंधर का पांचवें शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ने 30वें दिन 11.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अभी पांचवें शनिवार यानी 30वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म ने 30वें दिन 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 759.50 करोड़ हो गया है। फिल्म 30वें दिन भी 10 करोड़ से ज्यादा कमा रही है।
बता दें कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1180 करोड़ से ज्यादा की कमाई र ली है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 911.25 करोड़ है। वहीं ओवरसीज फिल्म ने 271 करोड़ का कलेक्शन किया है।
धुरंधर का वीक वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने 28 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। ओपनिंग डे पर 28 करोड़ कमाने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा दिखा। फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन 43 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़ कमाए। पांचवें दिन फिल्म ने 27 करोड़, छठे दिन फिल्म ने 27 करोड़, सातवें दिन फिल्म ने 27 करोड़ कमाए। फिल्म के पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 207.25 करोड़ रहा। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 253.25 करोड़ कमाए। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 172 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 106.5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
मालूम हो कि धुरंधर को आदित्य धर ने बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं। फिल्म में सारा अर्जुन भी लीड रोल निभा रही हैं।
Trending
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश


