खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर 6 के पास ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी (टेक्नीशियन) मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे। अजय कुमार रविवार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। घटना सुबह लगभग 9 बजे की है, जब किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एंड) के पास एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) गुजर रही थी। इसी दौरान अजय कुमार उसकी चपेट में आ गए।
स्टेशन मास्टर दुर्ग से सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्टॉफ तत्काल मौके पर पहुंचे। जीआरपी दुर्ग के कर्मियों और स्थानीय स्टाफ की मदद से सुबह लगभग 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया।
Trending
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी


