खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में अब सीआरपीएफ अफसर बनकर कैम्प के जवानों की जांच और इलाज कराने के नाम पर एक होमियोपैथिक डॉक्टर के बैंक एकाउंट से 4 लाख रुपए पार कर दिए गए। अफसर ने सरकारी पैसे से बिल भरने के लिए एकाउंट वैलीडेट होना जरूरी बताते हुए पासवर्ड समेत अन्य जानकारियां ली और दो बैंक एकाउंट से रकम दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर ली गई। करीब सवा महीने पहले हुई वारदात की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू हो गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक न्यू पुरैना मारुति रेसीडेंसी निवासी डॉ. शिवकुमार सिंह ने पांच घंटे के भीतर अपना एकाउंट ब्लॉक करा लिया। केन्द्रीय पोर्टल पर शिकायत भी की गई। कई एकाउंट सीज भी किए गए लेकिन इससे पहले ही फ्रॉड की रकम निकाली जा चुकी थी। सील एकाउंट में केवल तीन हजार रुपए ही होल्ड हुए हैं। डॉ. सिंह कालीबाड़ी इलाके में क्लिनिक चलाते हैं। 29 नवंबर को उनके सेलफोन पर एक अननोन मोबाइल नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ अफसर बताया। डॉक्टर से कहा गया कि कैम्प के 35 मरीजों-जवानों का इलाज कराना है।
सोमवार से जांच शुरू कराई जाएगा। इसके बाद फीस आदि की जानकारी ली गई और शासकीय कार्य की राशि का भुगतान वैलीडेट एकाउंट पर ही किए जाने का झांसा दिया गया। डॉक्टर से एकाउंट की जानकारी मांगी गई। डॉ. सिंह ने अपने सहयोगी का नंबर दिया तो कथित अफसर ने दूसरे मोबाइल से उसे वीडियो कॉल किया। उससे भी एकाउंट समेत कई और जानकारियां ली गई। इसी दौरान पासवर्ड भी ले लिए गए। डॉक्टर ने पीएनबी और एसबीआई एकाउंट की जानकारी दी थी। इन्हीं दो एकाउंट से 3 लाख 98 हजार 984 रुपए दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए गए।
Trending
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी


