Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने गैंगरेप किया है, इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। नाबालिग आरोपी को पीड़िता पहले से जानती थी। वारदात के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को कस्टडी में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2026 की रात एक परिचित नाबालिग लड़का उसे घुमाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। फिर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के खालेमुरवेंड के पास नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क से उतर कर एक ही पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में लगभग 12 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस चालक केबिन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगाें काे मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना पर माैके पर पंहुची पुलिस की टीम हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की इनामी प्रतापपुर एरिया कमेटी मेंबर कैडर की सक्रिय महिला नक्सली ‘रूपी’ मारी गई। पुलिस ने घटनास्थल से उसका शव बरामद कर लिया है। मिली जानकरी के अनुसार सुरक्षाबलों को छोटेबेठिया इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जंगल में घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर-ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के नेतृत्व में बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर-ग्रामीण की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा आज रविवार काे बीते दिन दुर्ग में हुए 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी महिलाओं की साड़ियों में हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया । इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित बस्तर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह देश की मातृशक्ति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक समावेशी एवं सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘पंचायत से पार्लियामेंट तक’ नारी की भागीदारी सुनिश्चित करने का यह प्रयास नए भारत की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण को रेखांकित…
परेशान जनता के लिए भाजपा विधायक, सांसद व महापौर बयानबाजी छोड़ अपना नंबर करें सार्वजनिक – राजेश चौधरी
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि ढाई वर्ष पूर्व छग. में भाजपा की सरकार बनी उसके बाद उनके नेताओं विधायक, महापौर द्वारा जनता के बीच अपनी कार्यशैली को ऐसे प्रदर्शित किया जैसे की रामराज्य आ गया है। उन्होंने तत्काल सुशासन तिहार के नाम पर जनता के पैसे को मनमानी ढंग से खर्च करते हुए लाखों रुपए शिविर लगाने में बर्बाद कर दिया उस शिविर में आम नागरिकों से झूठे वादे किए गए। वहां विभिन्न विषयों पर आवेदन आमंत्रित किए गए जिसमें सबसे अहम था- 1. सभी मकान मालिक को जिन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। कांग्रेस ने एक बार फिर फूलो देवी नेताम को राज्यसभा सांसद बनाया है। दोबारा सांसद बनने के बाद वह आज रविवार काे कोंडागांव पहुंचीं, उनके नगर आगमन पर फरसगांव में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी और फरसगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत किया। गृहग्राम फरसगांव पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, मांदरी नाचा और पटाखों के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां फूलमालाओं और गुलदस्तों से उनका अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर अपनी खुशी व्यक्त की। फूलो देवी नेताम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है, एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरगुजा जिले के भगवानपुर निवासी संतोष सरकार इस परिवर्तन के उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल से पूर्णतः मुक्ति पाई है, बल्कि अब अतिरिक्त विद्युत उत्पादन कर ग्रिड को आपूर्ति करते हुए ‘ऊर्जादाता’ की भूमिका निभा रहे हैं। संतोष सरकार ने बताया कि सोलर पैनल स्थापना से पूर्व उन्हें प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपये तक का भारी बिजली बिल वहन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला चिकित्सालय बेमेतरा में स्थापित आधुनिक डायलिसिस यूनिट किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) भवन में संचालित यह सुविधा अब तक 300 से अधिक मरीजों को जीवनदायी उपचार प्रदान कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की शुरुआत 8 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवनधारा’ के अंतर्गत की गई थी। प्रारंभ से ही यहां मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में यूनिट में 5 अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें स्थापित हैं, जिनके माध्यम से अब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। मेहनत और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के समन्वय से बालोद जिले के ग्राम बघमरा की संतोषी बाई विश्वकर्मा के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। पारंपरिक रूप से लोहारी कार्य से जुड़ी संतोषी बाई आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रही हैं। संतोषी बाई एवं उनके पति वर्षों से कृषि उपकरणों जैसे कुदाल, टंगिया (कुल्हाड़ी) और हंसिया का निर्माण करते आ रहे हैं। आधुनिकता के इस दौर में भी उन्होंने अपने पारंपरिक व्यवसाय को न केवल जीवित रखा, बल्कि उसे आजीविका का सशक्त माध्यम बनाया है। उनके द्वारा…

