खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के खालेमुरवेंड के पास नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क से उतर कर एक ही पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में लगभग 12 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस चालक केबिन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगाें काे मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना पर माैके पर पंहुची पुलिस की टीम हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस सवारी भरकर रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही थी।, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। वहीं, दूसरी ओर से एक ट्रक लोहा और गिट्टी लेकर आ रहा था। खालेमुरवेंड के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बस और ट्रक की इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


