खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि ढाई वर्ष पूर्व छग. में भाजपा की सरकार बनी उसके बाद उनके नेताओं विधायक, महापौर द्वारा जनता के बीच अपनी कार्यशैली को ऐसे प्रदर्शित किया जैसे की रामराज्य आ गया है। उन्होंने तत्काल सुशासन तिहार के नाम पर जनता के पैसे को मनमानी ढंग से खर्च करते हुए लाखों रुपए शिविर लगाने में बर्बाद कर दिया उस शिविर में आम नागरिकों से झूठे वादे किए गए। वहां विभिन्न विषयों पर आवेदन आमंत्रित किए गए जिसमें सबसे अहम था- 1. सभी मकान मालिक को जिन्हें पट्टा नहीं मिला है, उन्हें पट्टा दिया जाएगा, 2. हर किसी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा यदि उनके पास पट्टा नहीं है, तो भी लाभ मिलेगा, 3. जिन मकानों में शौचालय नहीं है उन्हें पक्का शौचालय बनाकर दिया जाएगा, 4. जिन माता बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा था उनको तत्काल महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाया जाएगा, 5. वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांग पेंशन विधवा पेंशन अपने वाले हितग्राहियों को पेंशन की राशि बढ़कर दिलाया जाएगा, 6. शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिवर्ष 1 लाख नौकरी देंगे या बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा,7. जिन्हें उज्जवला गैस नहीं मिला है, उन परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
इन सब विषयों पर जनता से आवेदन आमंत्रित किए गए थे परंतु छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार इन सभी मांगों में जो वादे किए थे, उसके बिल्कुल विपरीत चल रहे हैं जैसे- नया पट्टा देना तो छोड़ो पट्टा हेतु सर्वे तक नहीं कराया गया है। बल्कि राजीव आश्रय योजना के अंतर्गत जो पट्टे बने हुए है, उन पट्टों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोटो लगा हुआ है, इसलिए उन्हें वितरित नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण से उन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगभग 700–800 हितग्राहियों ने अपने मकान में शौचालय के लिए सुशासन तिहार में आवेदन दिया था, महापौर और विधायक सिर्फ आवेदन लिए परंतु आज दिनांक तक शौचालय किसी एक व्यक्ति का नहीं बना पाए हैं। उसी प्रकार से जिन माता बहनों को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा था, उनसे आवेदन लिया गया वह भी लगभग नगर निगम क्षेत्र में 1000–1200 आवेदन लिया गया, पर भाजपा की सरकार मजाल है एक भी नया महतारी वंदन का आवेदन स्वीकार किया हो, बल्कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को लगातार ई–केवाईसी (E–KYC) के नाम पर बार-बार लाइन में खड़ा करते हुए उनके राशि को बंद करने के उद्देश्य से परेशान किया जा रहा है।
उसी प्रकार से वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांग पेंशन विधवा पेंशन अपने वाले हितग्राहियों को पेंशन बढ़ाना है तो छोड़ बल्कि विगत 6–7 माह से उन्हें नगर निगम कार्यालय और बैंकों का चक्कर काटना पड़ रहा है सरकार समय पर उनके पेंशन की राशि को भी भुगतान करने में असक्षम साबित हो चुका है, क्योंकि कई हितग्राहियों के खाते में केंद्र अंश आ चुका है परंतु राज्यांश का भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रतिवर्ष 1 लाख नौकरी तो दूर 5000 नौकरी नहीं दे पाए हैं, ना ही किसी शिक्षित बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देने में भाजपा की सरकार सक्षम है।
गैस सिलेंडर के बारे में भाजपा के नेतागण, जगदलपुर विधायक के द्वारा समाचार पत्रों में बयान जारी करके कहा जा रहा है, की गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं परंतु जनता गैस सिलेंडर के लिए परेशान है समय पर बुकिंग नहीं हो पा रहा , और लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। यदि वास्तविक रूप से सिलेंडर की किल्लत नहीं है तो मैं जगदलपुर विधायक, बस्तर सांसद, निगम महापौर और भाजपा के नेताओं से इस विज्ञप्ति के माध्यम से आग्रह करता हूं, कि अपना अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करें और अपील करें की जिन्हें सिलेंडर चाहिए वह हितग्राही उनसे संपर्क करें और संपर्क करने पर भाजपा के नेतागण हितग्राहियों को सिलेंडर दिलवाने का कष्ट करें तब समझ में आएगा कि वास्तव में गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं है।
जनता के इन अहम मांगों को पूरा करने का सपना दिखाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और भाजपा के नेता उनकी भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ करते आए हैं जिसका हम विरोध करते हैं, तथा बस्तर सांसद, जगदलपुर विधायक, महापौर से जनता की इन मांगों को लेकर निवेदन करते हैं कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में क्षमता है तो तत्काल इन मांगों पर कार्यवाही करते हुए आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत दिलाई जावे। अन्यथा घर-घर चलो अभियान के तहत जनता से क्षमा याचना करें। ना की वहां पहुंचकर बस्तर की भोली–भाली जनता को फिर से नए प्रलोभन परोसने का कार्य करें।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


