खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरगुजा जिले के भगवानपुर निवासी संतोष सरकार इस परिवर्तन के उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल से पूर्णतः मुक्ति पाई है, बल्कि अब अतिरिक्त विद्युत उत्पादन कर ग्रिड को आपूर्ति करते हुए ‘ऊर्जादाता’ की भूमिका निभा रहे हैं।
संतोष सरकार ने बताया कि सोलर पैनल स्थापना से पूर्व उन्हें प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपये तक का भारी बिजली बिल वहन करना पड़ता था, जिससे घरेलू बजट पर दबाव बना रहता था। योजना का लाभ लेने के पश्चात उनका बिजली बिल शून्य हो गया है, जिससे आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी स्वीकृत हुई है, जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
संतोष सरकार ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।
Trending
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त


