Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा रविवार को स्थानीय बस्तर आर्ट गैलरी में राज्य के रजत जयंती वर्ष तथा राज्य शासन की सेवा और विकास के दो साल सुशासन से समृद्धि का सफर पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मनोरंजक खेल एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को तन्मयता के साथ देखा। साथ ही मनोरंजक खेल एवं क्विज स्पर्धा में सक्रिय सहभागिता निभाई । इस दौरान कला जत्था दल द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी गई, साथ ही एलईडी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र अंर्तगत विजय वार्ड में आज रविवार काे एक महत्वपूर्ण सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ईसाई समाज से जुड़े 11 लोगों ने अपने मूल धर्म हिंदू धर्म में घर वापसी की। यह घर वापसी कार्यक्रम अविनाश सिंह गौतम के मार्गदर्शन में एवं डालेश्वर नाग के नेतृत्व में संपन्न हुआ । जिसमें अविनाश सिंह गौतम और विहिप के नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने पैर धोकर भगवा गमछा व श्रीमद भगवत गीता भेंट स्वरूप देकर मूल धर्म में वापसी करवाई। अविनाश सिंह गौतम ने बताया विजय वार्ड के ढालेश्वर…
कांकेर में आतंक का पर्याय बने वन्यजीव: तारसगांव के खेतों में दिनदहाड़े घूमे दो भालू, दहशत में ग्रामीण
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के तारसगांव के पास दिन के उजाले में दो भालू खेतों में घूमते हुए देखे गए । यह इलाका गांव से सटा हुआ है, और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जंगली जानवर अक्सर भोजन और पानी की तलाश में शहरी क्षेत्रों की ओर बढ़ते हैं। कांकेर जिले में भालू और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों का शहरी क्षेत्रों में दिखना आम हो गया है। ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें इन जानवरों ने मनुष्यों और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विदित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में पुनर्वासित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य शासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में 134 पुनर्वासित युवाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक, कृषि और पर्यटन भ्रमण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी के माध्यम से संपन्न हुआ। दरअसल, हाल ही में पुनर्वासित युवाओं ने जिला प्रशासन के समक्ष कृषि और पर्यटन क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने की इच्छा जताई थी। उनकी इस मांग को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
KWNS- रायपुर l नववर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय-IV) के चतुर्थ चरण के अंतर्गत राज्य में 2225 करोड़ रुपये की लागत से 774 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से प्राप्त हुई हैl योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 2427 किलोमीटर लंबाई की 774 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रदेश की 781…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र 15 जनवरी को एक नया इतिहास रचेगा, जब वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर 5 लाख विद्यार्थी एक साथ ‘वंदे मातरम्’ गायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सेना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी एवं युवा 15 जनवरी को दोपहर 12:55 बजे एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान करेंगे। सुभाष स्टेडियम में आयोजित…
KWNS – नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय तक नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में रही है, लेकिन अब प्रदेश निर्णायक रूप से विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस अवधि में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अंतर्गत अधिकांश वादों को धरातल पर उतारा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय…
KWNS – सोमनाथ… ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है। भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है…“सौराष्ट्रे सोमनाथं च…यानि ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया है: “सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवाञ्छितं…
सरगुजा l सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों का जिले के विद्यार्थी करेंगें शैक्षणिक भ्रमण , सूरजपुर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भ्रमण कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में, समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित किया जा रहा हैl इस अभियान के तहत सूरजपुर जिले के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों—इंदिरा गांधी कृषि अनुसंधान केंद्र, आकाशवाणी केंद्र, दरिमा हवाई पट्टी,ठिनठिनी पत्थर तथा संजय पार्क का भ्रमण कराया…

