खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में पुनर्वासित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य शासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में 134 पुनर्वासित युवाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक, कृषि और पर्यटन भ्रमण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी के माध्यम से संपन्न हुआ। दरअसल, हाल ही में पुनर्वासित युवाओं ने जिला प्रशासन के समक्ष कृषि और पर्यटन क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने की इच्छा जताई थी। उनकी इस मांग को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि युवाओं को आजीविका के नए विकल्पों से रूबरू कराया जा सके।
भ्रमण के दौरान युवाओं को जैविक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और भूमगादी जैविक क्लस्टर के समन्वयकों ने कम लागत में अधिक उत्पादन, रासायनिक उर्वरकों के बिना खेती, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जैविक उत्पादों के विपणन से जुड़े पहलुओं को व्यावहारिक रूप से समझाया। लाइवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षक भी इस दौरान मौजूद रहे। कृषि के साथ-साथ युवाओं को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। यहां उन्हें स्थानीय पर्यटन की संभावनाओं, होम-स्टे संचालन, गाइड सेवाओं, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से रोजगार सृजन के अवसरों की जानकारी दी गई। इससे युवाओं को यह समझने का मौका मिला कि पर्यटन क्षेत्र भी आय का सशक्त माध्यम बन सकता है।
भ्रमण से उत्साहित युवाओं ने लाइवलीहुड कॉलेज प्रशासन से दो से तीन दिवसीय विशेष आवासीय कृषि प्रशिक्षण आयोजित करने की मांग रखी। उनका कहना है कि इस तरह के गहन प्रशिक्षण से वे अपने गांव लौटकर उन्नत जैविक खेती को अपनाते हुए स्थायी आजीविका विकसित कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने युवाओं की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया है।
Trending
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
- पहला बड़ा मंगल के दिन भोग, पूजा, चोला चढ़ाने में न करें ये गलती, जानें क्या है नियम
- मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस
- गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे
- सचिन तेंदुलकर और निर्मला सीतारमण का ‘डीपफेक’ वीडियो दिखाकर पूर्व सैनिक से 45 लाख की ठगी
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट


