Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि भाजपा में आपसी विवाद इस कदर बढ़ गए हैं कि सोमवार को बिलासपुर में आयोजित प्रस्तावित एक कार्यक्रम को अचानक स्थगित करना पड़ा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ भाजपा में अंतर्कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। आपसी विवाद इस कदर हावी रहा कि सोमवार दोपहर प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐन वक्त पर स्थगित करना पड़ा। नतीजा….तैयारियां पूरी, मंच सजा हुआ और अंत में सब कुछ बेकार। सवाल साफ है…भाजपा संगठन में समन्वय का संकट है या सत्ता के भीतर वर्चस्व की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर का असर अब स्कूलों पर भी दिखने लगा है। बच्चों की सेहत को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद जहां छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी, वहीं शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को तय समय पर स्कूल आना होगा। आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के अनुसार, अत्यधिक ठंड में छोटे बच्चों के बीमार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव सौम्या चौरसिया ने शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। इस पर बुधवार को सुनवाई होनी है। अगर हाईकोर्ट से सौम्या को जमानत मिलती है, तो ईओडब्ल्यू उनकी गिरफ्तारी नहीं करेगा। केवल बयान दर्ज किया जाएगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। गरियाबंद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11:35 को रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से पाण्डुका के लिए रवाना होंगे। पाण्डुका से सड़क मार्ग से ग्राम कुटेनआ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सिरकट्टी आश्रम धर्मध्वज स्थापन और शिलान्यास कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2 बजे राजिम लोचन मंदिर पहुंचेंगे। जहां वे मंदिर दर्शन कर माता राजिम जयंती महोत्सव 2026 में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे राजिम से राजधानी रायपुर के लिए वापसी करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आये सुकमा जिले के 75 ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के दल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों से उनके ग्रामों के विकास पर विस्तृत चर्चा की। इस दल में सुकमा जिले के ग्राम सरपंच, उपसरपंच, पंच शामिल थे। सभी ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। सभी से मुलाकात कर उन्होंने उनके ग्रामों की समस्याओं को जाना। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सभी से चर्चा में वनोपज के संग्रहण एवं विपणन के संबंध में जानकारी ली। जिसपर ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वे स्थानीय बिचौलियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार ने आज यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि आने वाले दशक में बिलासपुर राज्य का अगला ग्रोथ इंजन बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक ने बिलासपुर के समग्र विकास के लिए एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक अभियान का स्वरूप ग्रहण कर लिया है। बैठक में जिस प्रकार केंद्र और राज्य के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी दर्ज हुई, उसने यह साबित कर दिया कि बिलासपुर का विकास केवल स्थानीय मुद्दा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में प्राथमिकता का विषय बन चुका है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नवीन कैम्प गोगुंडा से जिला पुलिस बल सुकमा की टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम गोगुंडा के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए । अभियान के दौरान ग्राम गोगुंडा के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलो को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे बड़ी मात्रा में डम्प आर्म्स एम्युनेशन, विस्फोटक, एवं दैनिक उपयोगी सामग्री सहित अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा नक्सलियों के…

Read More

न्यायधानी बिलासपुर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई व्यापक चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बिलासपुर शहर तथा बाह्य क्षेत्रों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए यहां संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास आवश्यक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मंगला धूरीपारा की रहने वाली श्रीमती ममता कौशिक का जीवन कभी कठिनाइयों से भरा था। सीमित आय में घर चलाना और ऊपर से कच्चे मकान की परेशानियाँ, बरसात में टपकती छत, गर्मी में तपता कमरा और हर मौसम में असुरक्षा का एहसास। परिवार की आय इतनी नहीं थी कि वे पक्का मकान बनवा सकें। पक्का घर उनके लिए सिर्फ एक सपना था। यह सपना तब हकीकत में बदला जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ मिला। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। आज श्रीमती ममता कौशिक अपने पक्के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धान खरीदी की सुस्त व्यवस्था बता रही सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाह रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 150 लाख मीट्रिक टन धान इस वर्ष खरीदने का लक्ष्य है, लेकिन जिस धीमी रफ्तार से खरीदी हो रही है। नियत समय में लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पायेगी। सरकार का इरादा ठीक नहीं लग रहा है। प्रदेश के सभी 2739 केंद्रों में खरीदी की रफ्तार बहुत धीमी है, कही जगह की कमी है तो कहीं टोकन की दिक्कत किसान भटक रहे है। लिमिट भी एक बड़ी बाधा बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस…

Read More