खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर का असर अब स्कूलों पर भी दिखने लगा है। बच्चों की सेहत को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
इस फैसले के बाद जहां छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी, वहीं शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को तय समय पर स्कूल आना होगा। आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा।
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के अनुसार, अत्यधिक ठंड में छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा रहता है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


