खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि भाजपा में आपसी विवाद इस कदर बढ़ गए हैं कि सोमवार को बिलासपुर में आयोजित प्रस्तावित एक कार्यक्रम को अचानक स्थगित करना पड़ा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ भाजपा में अंतर्कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। आपसी विवाद इस कदर हावी रहा कि सोमवार दोपहर प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐन वक्त पर स्थगित करना पड़ा। नतीजा….तैयारियां पूरी, मंच सजा हुआ और अंत में सब कुछ बेकार। सवाल साफ है…भाजपा संगठन में समन्वय का संकट है या सत्ता के भीतर वर्चस्व की खुली लड़ाई?
साथ ही कांग्रेस ने नगर निगम बिलासपुर के एक कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें वहां के वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल का नाम तक शामिल नहीं था। कांग्रेस ने इस पोस्ट के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा में अंतर्कलह अब खुलेआम सामने आने लगा है।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


