Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पहला बड़ा मंगल के दिन भोग, पूजा, चोला चढ़ाने में न करें ये गलती, जानें क्या है नियम
- मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस
- गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे
- सचिन तेंदुलकर और निर्मला सीतारमण का ‘डीपफेक’ वीडियो दिखाकर पूर्व सैनिक से 45 लाख की ठगी
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
- केरलम में UDF की ऐतिहासिक वापसी: “यह तंत्र पर जनतंत्र की जीत है” – भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरा…
Author: Khabar World
कवर्धा प्रीमियर लीग : अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में वार्ड नंबर 08 ने जीता खिताब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जिले में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तर्ज पर हुआ भव्य आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर आयोजित कवर्धा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कवर्धा के वार्ड नंबर 08 एवं ग्राम सारी के मध्य कवर्धा के करपात्री स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा, जिसमें अंतिम गेंद पर खेल का परिणाम तय हुआ। फाइनल मैच में वार्ड नंबर 08 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
शासन की योजना बनी सहारा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हर परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास देने के विज़न के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ज़मीनी स्तर पर लोगों की ज़िंदगी बदल रही है। इसी का जीवंत उदाहरण हैं नगर पंचायत फरसगांव, जिला कोंडागांव के वार्ड क्रमांक 4 निवासी हेमचंद नाग, जिन्होंने इस योजना के माध्यम से अपने पिता तिरकू राम नाग को पक्का मकान उपहार में दिया। हेमचंद नाग ने बताया कि उनका पुराना मकान बांस और मिट्टी से बना हुआ था, जो बरसात के दिनों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था। कमजोर दीवार के कारण…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर l आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, जहां उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी का स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष बनाए गए हैं। वही बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर टीएस सिंह देव ने गर्व जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए मेरे लिए केंद्र के नेतृत्व करने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारे खड़गे राहुल की तरफ से छत्तीसगढ़ के लिए एक पहचान और दिया है राष्ट्रीय स्तर में भागीदारी निभाना व्यक्तिगत मेरे लिए भी बहुत…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन आबकारी आयुक्त आईएएस निरंजन दास समेत 31 आबकारी अधिकारियों की 38.21 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर दिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की गई है।ईडी ने कुल 275 संपत्तियां कुर्क की हैं, जिनमें 78 अचल और 197 चल संपत्तियां शामिल हैं। अचल संपत्तियों की कीमत करीब 21.64 करोड़ रुपये बताई गई है, जिनमें आलीशान घर, पॉश एरिया के फ्लैट, दुकानें और बड़ी कृषि भूमि शामिल हैं। वहीं…
‘कविता चौराहे पर’ साहित्य मंच के 21वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन शहीद राजकमल के माता-पिता और साहित्यकार बुधराम यादव सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। ‘कविता चौराहे पर’ साहित्य मंच मुंगेली ने अपने स्थापना के 21 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर रविवार को सियान सदन (वृद्धाश्रम) रामगढ़ में भव्य गरिमामयी समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें एक ओर जहां राष्ट्र रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद के परिजनों व वरिष्ठ साहित्यकार को सम्मानित कर कृतज्ञता ज्ञापित की गई, वहीं दूसरी ओर प्रदेश भर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से साहित्य की रसधार…
रायपुर हिट एंड रन: भाजपा विधायक रेणुका सिंह का बेटा हिरासत में, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य 3 आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। रविवार-सोमवार की दर्मियानी रात अग्रसेन धाम के पास लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।…
*भगवान बाहुबली के नाम के दुरुपयोग पर रोक की मांग* KWNS- रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने जैन धर्म के आराध्य भगवान बाहुबली के पवित्र नाम के दुरुपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। सोसायटी की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भगवान बाहुबली अहिंसा, तप, त्याग और आत्मसंयम के सर्वोच्च प्रतीक हैं। *वे न केवल जैन समाज, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति में उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।* पत्र में चिंता जताई गई है कि वर्तमान समय में *“बाहुबली” जैसे पवित्र नाम का प्रयोग अपराधी, गैंगस्टर और माफिया…
शहीद वीरनारायण सिंह जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध, संघर्ष और समाज के हित में समर्पण की प्रेरणा देता है : डिप्टी सीएम साव विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं हुई मजबूत, 57 एंबुलेंस से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के जयनगरपारा कोदवाबानी में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद वीरनारायण सिंह जी के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। आरक्षक से मारपीट के आरोप में रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना रजगामार पुलिस चौकी परिसर में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना 31 दिसंबर की रात रजगामार पुलिस चौकी में हुई थी। आरक्षक विकास कोसले करतला थाने से डाक लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए थे और रात में अपने घर लौट गए थे। आरक्षक कोसले घर पर थे, तभी उनके ममेरे भाई राजेंद्र जांगड़े ने भागते हुए आकर बताया कि जयकिशन पटेल ने उनके…
ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, फ़िर अंबेडकर के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय ने चिकित्सा जगत में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाकर ‘स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर’ (SCAR) का सफल ऑपरेशन किया है। यह छत्तीसगढ़ का पहला और दुनिया के दुर्लभतम मामलों में से एक है। रायपुर के रहने वाले एक 40 वर्षीय दुकानदार सुबह घर पर…

