खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य 3 आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। रविवार-सोमवार की दर्मियानी रात अग्रसेन धाम के पास लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि कार में विधायक पुत्र लक्की समेत 2 युवक और 2 युवती सवार थे। इस दौरान विधायक के बेटे लक्की कार ड्राइव कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी लक्की (विधायक पुत्र) को हिरासत में लिया। वहीं अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गए।
तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मामले में विधायक लक्की सिंह (आरोपी) के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके साथी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
- केरलम में UDF की ऐतिहासिक वापसी: “यह तंत्र पर जनतंत्र की जीत है” – भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरा…
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”


