खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुई। हालांकि एक-दो स्थानों पर बादल गरजे, तेज हवा चली और हल्की बारिश की गतिविधि हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे वृद्धि होने के आसार हैं।
प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। गादीरास में 2 सेमी, जगरगुंडा, दरभा, लोहांडीगुड़ा और नारायणपुर में 1 सेमी पानी गिरा। इस दौरान सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में पड़ी, यहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण अंदरूनी उड़ीसा और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
इनके प्रभाव से 5 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में अगले दो-तीन दिनों में 3 डिग्री के आसपास गिरावट संभावित है। वहीं 5 मई और 6 मई को प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में वर्षा संभावित है।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए स्थानीय पर्वानमान जारी किया है। इसके मुताबिक आज आकाश आंशिक मेघमय और बादल गरजने के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Trending
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
- पहला बड़ा मंगल के दिन भोग, पूजा, चोला चढ़ाने में न करें ये गलती, जानें क्या है नियम
- मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस
- गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे
- सचिन तेंदुलकर और निर्मला सीतारमण का ‘डीपफेक’ वीडियो दिखाकर पूर्व सैनिक से 45 लाख की ठगी
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट


