नई दिल्ली। IPL 2026: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए अप्रैल में चोटिल हो गए थे जिसके कारण कुछ मैचों में वे नजर नहीं आए। इंडियन प्रीमियर लीग में अबतक 47 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल का 47वां मुकबला सोमवार की रात, 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ था। रोहित शर्मा इंजरी ठीक होने के बाद इस मुकाबले में शामिल हुए थे और उन्होंने आते ही मैच में धमाल मचा दिया।
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार का मुकाबला आर या पार का मुकाबला था। LSG और MI दोनों ही टीमें पॉइंट टेबल के सबसे निचले पायदान पर थी। एलएसजी पॉइंट टेबल में 10वें स्थान पर थी तो वहीं एमआई 9वें नंबर पर थी। इस मुकाबले में जिस टीम की हार होती वह इस पूरे सीजन से बाहर हो जाता। हालांकि, मैच में मुंबई की जीत हुई और एलएसजी पूरे सीजन से बाहर हो गई।
रोहित शर्मा की इंजरी के बाद वो टीम से बाहर थे। जैसे ही रोहित ठीक हुए उन्होंने टीम की कमान फिर से अपने हाथों में ले ली। दिग्गज रोहित शर्मा ने कल के मुकाबले में अपनी धमाकेदार पारी से अपनी काबिलियत साबित कर दी। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेला और रुख को एमआई की जीत की ओर मोड़ दिया।
रोहित ने 84 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि रोहित शर्मा तीसरा आईपीएल शतक लगाने से चूक गए। इसके बावजूद उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर 143 रन की मैच जीताने वाली साझेदारी की। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए।
चेन्नई के खिलाफ कैसे हुए चोटिल
अप्रैल महीने में जब मुंबई का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ था तब रोहित शर्मा चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय चोटिल हुए थे। उनको हैमस्ट्रिंग में इंजरी हुई थी। चोट की वजह से वह उस मैच में भी आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। उसके बाद रोहित ने किसी मुकबले में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन जब वे बल्लेबाजी करने लखनऊ के खिलाफ उतरे तो ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके साथ कुछ हुआ ही ना हो।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


