Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, इससे जनजातीय क्षेत्रों से पलायन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने लगातार प्रयास किया जा रहा है। सांसद संकुल विकास परियोजना के तहत गांवों के क्लस्टर बना कर विकास का मॉडल विकसित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पदोन्नति के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में तैनात 4 भारतीय प्रशासनिक अफसरों को उनके ही विभागों में बतौर सचिव नई पदस्थापना दी है। इस बदलाव से प्रभावित होने वाले अफसरों में सारांश मित्तर (2010), पदुम सिंह एल्मा (2010), रमेश कुमार शर्मा (2010) और कार्तिकेय गोयल (2010) शामिल है। इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि, “राज्य शासन एतद्द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2010 बैच के निम्नलिखित अधिकारियों को आवंटन वर्ष से 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप, दिनांक 01.01.2026 से सेवा के अधिसमय वेतनमान Pay Matrix Level-14…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार आज भी भारत की युवाशक्ति के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह विश्वास दिया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचारों ने सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को जीवन का उद्देश्य…
साल 2026 की शुरुआत डरा देने वाली भविष्यवाणियों के साथ शुरू हुई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स में लिखा है, ‘सब खत्म, टाटा, बाय-बाय’, लेकिन इन सबके अलावा बाबा वेंगा समेत दुनियाभर के कई भविष्यवक्ताओं ने साल 2026 को युद्ध और विनाश का साल करार दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग वर्तमान वैश्विक हालात को देखते हुए तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने की भविष्यवाणियां कर रहे हैं। इसमें भीषण प्राकृतिक आपदाओं से लेकर पृथ्वी के वायुमंडल में किसी अंतरिक्ष यान के प्रवेश की चेतावनी दे रहा है। 2026 में दुनिया खत्म होने की बात क्यों हो…
नई दिल्ली। भारत ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। वडोदरा में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 300 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने लड़खड़ाते हुए 49 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हुए जीत प्राप्त की। विराट कोहली ने भारत के लिए 93 रनों की पारी खेली, वहीं शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। ये भारत की साल 2026 में सबसे पहली जीत है। 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। जब टीम इंडिया…
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए मौजूद हैं। इनमें पैन इंडिया फिल्म से लेकर बॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल हैं। 9 जनवरी को रिलीज हुई प्रभास की ‘द राजा साब’ ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया था लेकिन दूसरे दिन से इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ कई दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है और ये अब भी दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। इन दोनों फिल्मों के बीच इक्कीस और साउथ की फिल्म ठंडी पड़ चुकी है। चलिए यहां…
नई दिल्ली। सर्दियों में शकरकंद लोग बहुत चाव से साथ खाते हैं। कुछ लोगों को तो शकरकंद को आंच पर भून कर खाना बहुत पसंद होता है। इसे कुछ जगहों पर रतालू भी कहा जाता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही हृदय व गुर्दे जैसे आवश्यक अंगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते है। ठंड में शकरकंद केवल एक मीठा स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है। विटामिन ए और सी से भरपूर यह सुपरफूड आंखों की रोशनी बढ़ाने, इम्यूनिटी मजबूत करने और पाचन को दुरुस्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस वारदात के बाद से ही गैंगवार को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, अब रायपुर में हुए गैंगवार का CCTV फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में आरोपी दोनों युवकों को दौड़ा दौड़ाकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या या किसी अन्य आपराधिक घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत सामान्य हार्ट अटैक से हुई होने की आशंका है। हालांकि, स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के अनुसार, जियो पेट्रोल पंप के पीछे युवक का शव संदिग्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने के आरोप लगे। मामले की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया गया। पूरा मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के दबावपारा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा के नाम पर 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चे एकत्रित किए गए थे। आरोप है कि ग्रामीण हिंदुओं को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते…

