खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने के आरोप लगे। मामले की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया गया।
पूरा मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के दबावपारा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा के नाम पर 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चे एकत्रित किए गए थे। आरोप है कि ग्रामीण हिंदुओं को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने पर मल्हार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- काट रहा था गौमांस, घर के आंगन में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने निभाया ‘अभिभावक’ का फर्ज, बैगा बाहुल्य गांव में गूंजा “रविशंकर” का नाम
- सुशासन की नई इबारत: जब कवर्धा में ‘मजदूर’ बने मुख्यमंत्री, श्रमिक बहनों के साथ थामा बसूला
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”


