खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस वारदात के बाद से ही गैंगवार को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, अब रायपुर में हुए गैंगवार का CCTV फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में आरोपी दोनों युवकों को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मारते नजर आ रहे हैं। इस गैंगवार में आदित्य कुर्रे नामक युवक की मौत हो गई है और अभय सारथी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अभय का इलाज जारी है। इस वारदात के बाद स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पहले पूरे इलाके की लाइट बंद कर दी थी और उसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत गैंगवार को अंजाम दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका


