खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या या किसी अन्य आपराधिक घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत सामान्य हार्ट अटैक से हुई होने की आशंका है। हालांकि, स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस के अनुसार, जियो पेट्रोल पंप के पीछे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर उसकी उम्र करीब 27 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई। युवक की शर्ट खुली हुई थी और बेल्ट भी खुली मिली। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए, जिससे पुलिस को हादसे या मारपीट की आशंका नहीं है।
कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि किसी संदिग्ध तथ्य का पता नहीं चला है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में युवक की पहचान को लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक यहां तक कैसे पहुंचा और कहां से आया था, इस पर भी जांच की जा रही है।
CSP छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि संभवतः युवक वॉशरूम के लिए गया होगा, वहां अटैक आने पर उसने जूते उतारे और गर्मी के कारण शर्ट के बटन खोले होंगे। वहीं लेटने के बाद उसकी मौत हो गई और शव उसी अवस्था में बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, किसी आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं।
Trending
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका


