Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
Author: Khabar World
नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान, तला-भुना भोजन और तनाव का सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने और विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू और आसान उपायों के जरिए लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। बाहर के खानपान और खाने में समय का ध्यान ना देना अक्सर लीवर पर बुरा प्रभाव डालता है। कोल्ड ड्रिंक पीना भी लीवर के लिए नुकसानदेय होता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुथुर में एक नव युवक द्वारा फांसी लगाने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खेलन बघेल (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रात को सभी लोग एक साथ खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, इसी दौरान खेलन बघेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे से फांसी लगा ली। मृतक रायपुर में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था और रविवार को ही अपने गांव कुथुर आया था। आज उसका धान मंडी में टोकन भी कटा हुआ था, इसी कारण वह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आमानाका में हेरोईन की सप्लाई करते तस्कर गिरफ्तार हो गया है, आईजी अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्था की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। गर्मी शुरू होने से पहले अब खुले बिजली तारों को बदलने का काम किया जाएगा। जहां आज सोमवार को शहर के 33/11 KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर क्षेत्र में काम चलने से 4 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसमें SP बंगला, ऑफिस समेत 14 एरिया प्रभावित होगा। इस दौरान 11 KV खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम होगा। सुबह 10 बजे से काम शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। वहीं जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिनों की राहत के बाद एक बारे फिर से तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं शनिवार रात से ही राजधानी में कड़ाके की पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अमूमन मकर संक्रांति के बाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर निर्धारित कार्यक्रमों का आज से दूसरे चरण शुरू होने जा रहै है। 19 से 26 जनवरी तक वंदे मातरम् पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष सभा, निबंध प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। गणतंत्र दिवस के दिन बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री साय, राज्यपाल रमेन डेका शामिल होंगे। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड की सहभागिता से कार्यक्रम होंगे। सार्वजनिक स्थलों पर राज्य पुलिस बैंड वंदे मातरम और देशभक्ति गीत गायन करेगा। बता दें कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चार चरणों में कार्यक्रम होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन पर छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत कुल 17 प्रस्तावक होंगे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय व लता उसेंडी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और राज्य के सभी सांसद शामिल हैं। नामांकन की प्रक्रिया 19 जनवरी को ही पूरी कर ली जाएगी। अगले दिन नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक – रूप से घोषणा की जाएगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी…
*सूरजपुर में शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी मैदानी स्तर पर भ्रमण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें सभी फील्ड स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालय में रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कल सूरजपुर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की समीक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारी मोहन तिवारी, गौरव शर्मा, दिलीप साहू, भूपेश जांगड़े और दिनेश यदु का आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यालय में सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल पवार, उपाध्यक्ष भरत योगी एवं रायपुर जिलाध्यक्ष राम साहू ने विजयी प्रत्याशियों को श्री रामचरित मानस भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही, प्रेस क्लब रायपुर एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों द्वारा चुनाव संचालक श्री प्रकाश शर्मा, श्री प्रशांत शर्मा, श्री राम अवतार तिवारी, श्री बृजेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रामानुजगंज। रामानुजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है बल्कि समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल भी बन रहा है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज थाने पहुंचकर आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

