खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिनों की राहत के बाद एक बारे फिर से तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं शनिवार रात से ही राजधानी में कड़ाके की पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के इस अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अमूमन मकर संक्रांति के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। अब देखना होगा कि, तपमान में बढ़ोतरी कब से शुरू होगी।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने, प्रदेश की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने और कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा और दंतेवाड़ा जिले में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


