खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुथुर में एक नव युवक द्वारा फांसी लगाने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खेलन बघेल (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, रात को सभी लोग एक साथ खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, इसी दौरान खेलन बघेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे से फांसी लगा ली। मृतक रायपुर में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था और रविवार को ही अपने गांव कुथुर आया था।
आज उसका धान मंडी में टोकन भी कटा हुआ था, इसी कारण वह गांव आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट


