Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- केरलम में UDF की ऐतिहासिक वापसी: “यह तंत्र पर जनतंत्र की जीत है” – भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरा…
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अब प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस के साथ-साथ “आवास दिवस” भी मनाया जाएगा । शासन द्वारा इस संबंध में आवास योजना की प्रगति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।“आवास दिवस” के आयोजन में पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों की सूची का वाचन, हितग्राहियों का सम्मान एवं प्रमाण पत्र, किश्त हस्तांतरण, मनरेगा मजदूरी पर चर्चा, समस्याओं का निराकरण, सामग्री की उपलब्धता, पी एम जनमन के हितग्राहियों को प्राथमिकता, पंचायत पदाधिकारियों को जानकारी, दिशा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है । जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है, कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति राज्य शासन द्वारा तैयार किए गए विद्या समीक्षा केंद्र मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी । इस कवायद का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन की उपस्थिति का डेटा शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को…
भाजपा शासित राज्यों व बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने से बड़े नक्सली कैडर बच रहे खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से लेकर तेलंगाना तक दशकों से विस्तारित लाल आतंक के माओवादी नेटवर्क की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, निरंतर दबाव और माओवादी नेतृत्व के विघटन ने माओवादी संगठन की कमर तोड़ दी है। शनिवार को तेलंगाना में पीएलजीए (पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी) बटालियन नंबर–एक के प्रमुख बारसे देवा उर्फ सुक्का के आत्मसमर्पण और सुकमा में कोंटा एरिया कमेटी प्रमुख हुंगा मड़कम ऊर्फ पंचुगा एवं आयती मुचाकी ऊर्फ जोगी के मारे जाने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में एक युवक ने 30 दिसंबर को एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ अनाचार की कोशिश की। लेकिन इस घटना के बाद परिजनों ने जब थाने में मामला दर्ज कराया तो आरोपी को घटना के 6 दिन बाद भी गिरफ्तार नही किया गया। परिजनों ने इस बीच आरोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष को घर जाकर गाली-गलौच देते हुए धमकी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने 6 दिन पहले मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी थी, लेकिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरचोली में नक्सलियों द्वारा आमजन को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में आज साेमवार काे एक नाबालिग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम पिता स्व. लच्छु पोटाम, उम्र लगभग 15 वर्ष, सुबह के समय लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह जंगल में नक्सलियाें द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और उसके पैर में गंभीर चोट आई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में सोमवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव उसके घर से कुछ दूरी पर जयशंकर के घर के बाड़ी के पास आंगन में पड़ा देखा। शव के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसकी सूचना तत्काल करतला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। तमनार में धरना प्रदर्शन के दौरान महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों से मारपीट और बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आखिरकार मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया और उसका का जुलूस निकाला। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी के मुंह पर कालिख पोती और जूते-चप्पलों का माला पहनाकर शहर के हेमू कालानी चौक से जुलूस निकाला और जमकर पटाखे फोड़कर पुलिस ने अपमान का जवाब दिया। जानकारी के अनुसार गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान को लेकर 8 दिसंबर 2025 को धौराभांठा…
टेंट-कैटरिंग व्यवसाय शुरू कर पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान योजना आज जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव की सशक्त मिसाल बन चुकी है। इसी योजना से जुड़कर कबीरधाम जिले के ग्राम सेमो की लता साहू ने अपने आत्मविश्वास, परिश्रम और महिला स्व-सहायता समूह की ताकत से सफलता की प्रेरक कहानी लिखी है। लता साहू की आर्थिक स्थिति पहले सामान्य थी। सीमित आय के कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो जाता था। ऐसे समय…
उपमुख्यमंत्री घड़ी चौक रायपुर में आयोजित माता शाकम्बरी की जयंती समारोह में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। माता शाकम्बरी जयंती के अवसर पर सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर के घड़ी चौक में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की और पटेल समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर उन्होंने लोगों को सब्जियों का निःशुल्क वितरण भी किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मरार पटेल समाज एक उद्यमी, संगठित और सुव्यवस्थित समाज है। अपने श्रम और उद्यम…
किसानों और युवाओं के लिए शिक्षा, शोध और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। KWNS – खड़गवां। एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड में सोमवार का दिन विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक बन गया। कृषि शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र खड़गवां के नवीन भवन का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। लगभग 9 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक भवन आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय कृषि, अनुसंधान और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा। शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री एवं…

