खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अब प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस के साथ-साथ “आवास दिवस” भी मनाया जाएगा । शासन द्वारा इस संबंध में आवास योजना की प्रगति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।“आवास दिवस” के आयोजन में पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों की सूची का वाचन, हितग्राहियों का सम्मान एवं प्रमाण पत्र, किश्त हस्तांतरण, मनरेगा मजदूरी पर चर्चा, समस्याओं का निराकरण, सामग्री की उपलब्धता, पी एम जनमन के हितग्राहियों को प्राथमिकता, पंचायत पदाधिकारियों को जानकारी, दिशा निर्देशों पर चर्चा, टोल फ्री 18002331290 की भी जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया है ।
शासन के निर्देशानुसार जिले में महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित बिंदुओं पर जनजागरूकता, समस्याओं का निवारण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उक्त दिवस को महोत्सव के रूप में मनाया जाए। साथ ही हितग्राहियों को नई योजना “वीबी जी राम जी” के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आवास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्यूआर कोड के माध्यम से महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित वांछित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को योजनाओं की पूरी जानकारी मिल सके। उक्त दिवस को रोजगार दिवस के रूप में आयोजित करते हुए “आजीविका डबरी” के निर्माण तथा उनमें आजीविका संवर्धन से संबंधित आगामी गतिविधियों के अभिसरण विषय पर भी सार्थक चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर बेहतर योजना निर्माण के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


