Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
- पहला बड़ा मंगल के दिन भोग, पूजा, चोला चढ़ाने में न करें ये गलती, जानें क्या है नियम
- मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस
- गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के गोद लिए गए तीन ग्रामों, बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी, गरियाबंद जिले के ग्राम बिजली और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम सोनपुरी में केन्द्र एवं राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने माह मार्च 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संबंध में राज्यपाल डेका ने आज संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें गोद ग्रामांे के सरपंच भी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता, जैविक खेती और आजीविका से जुड़े बहुमुखी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। मोबाइल फोन और इंटरनेट ने आम आदमी की जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उतना ही खतरनाक रूप ऑनलाइन सट्टा और डिजिटल जुए ने भी ले लिया है। खैरागढ़ जिले में सामने आया ‘शिवा बुक’ ऑनलाइन सट्टा एप का मामला इस बात का ताजा उदाहरण है कि किस तरह मोबाइल की एक क्लिक से करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार खड़ा किया जा रहा है। खैरागढ़ पुलिस द्वारा दर्ज अपराध की जांच में सामने आया कि ‘शिवा बुक’ नामक ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों से क्रिकेट, फुटबॉल, कैसीनो गेम और लाइव मैचों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-लेखराज चक्रधारी-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्राम बोरसी निवासी गनेश निषाद ने साइकिल के माध्यम से भारत यात्रा पर निकलकर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन करने का संकल्प लिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत हौसले और सच्ची लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गनेश निषाद की यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक प्रेरणादायक अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से वे— ✔️ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं। ✔️ पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में आपकी सटीक रणनीति और सुदृढ़ संगठनात्मक दक्षता के चलते भाजपा ने प्रदेश में संगठन को नई धार दी। आपके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के कुशासन को निर्णायक रूप से उखाड़ फेंकते हुए ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। यही संगठनात्मक मजबूती आगे चलकर लोकसभा चुनाव 2024 और स्थानीय निकाय चुनावों में भी अभूतपूर्व विजय का आधार बनी। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं में विश्वास, अनुशासन और कर्तव्यबोध स्थापित…
नई दिल्ली। नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन के पक्ष में 37 सेट नॉमिनेशन पेपर फाइल किए गए। बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के नाम का प्रस्ताव करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। नितिन नवीन के नामांकन में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू…
नई दिल्ली। भारतीय टीम से कई स्टार खिलाड़ी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। इनमें कई खिलाड़ियों कीउम्र तो कम है, लेकिन वो खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हैं। ऐसे में उनकी वापसी सिर्फ अच्छे प्रदर्शन के बदौलत आने वाले समय में हो सकती है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी उम्र संन्यास वाली हो गई है। ऐसे अब उन खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में वापसी करना असंभव लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि वो इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। यहां हम आपको उन्हीं 5…
नई दिल्ली। प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी हालत में हैं। बड़े बजट में बनी ये फिल्म चंद करोड़ कमाने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। हालांकि फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन फिर दूसरे दिन से ही इसके कलेक्शन में गिरावट आती चली गई और पहले हफ्ते में ये सिंगल ड़िजिट में सिमट चुकी थी। अब दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में और ज्यादा मंदी आई है। चलिए यहां जानते हैं ‘द राजा साब’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘द राजा साब’ ने 11वें दिन…
नई दिल्ली। सदाबहार एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर और बगीचे में आसानी से उग जाता है। इसके फूल साल भर खिलते रहते हैं, इसी कारण इसे सदाबहार कहा जाता है। देखने में आकर्षक यह पौधा केवल सजावटी ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी है। आयुर्वेद में सदाबहार को एक प्रभावशाली औषधीय द्रव्य माना गया है। इसका उपयोग कई रोगों के उपचार में किया जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, सदाबहार शरीर के रक्त को साफ करने, त्वचा को स्वस्थ रखने और अंदरूनी संतुलन बनाए रखने में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी की शुरआत हुईं जो इसे शहरी पहचान दिलाएगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सोमवार को विधिवत पूजा -अर्चना कर बलौदाबाजार चौपाटी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही फीता काट कर चौपाटी का उद्घाटन किया गया और आमजनों के लिये खोल दिया गया।शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा सुन्दर और आकर्षक चौपाटी विकसित किया गया है। इसके साथ ही सरोवर का सौन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य भी किए गए हैं। कार्यक्रम को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिन का पारा चढ़कर रात की तुलना में दोगुना हो गया है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 था जो दिन में चढ़कर 31.2 तक पहुंच गया। वहीं दुर्ग और राजनांदगांव का पारा 32 डिग्री के पार चला गया। दिन बीतने के साथ गर्मी का अनुभव भी बढ़ता जाएगा। पिछले चौबीस घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य, मगर अधिकतम करीब तीन डिग्री अधिक था। इसी तरह राज्य में रात का न्यूनतम पारा 8.3 अंबिकापुर और दिन का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री दुर्ग और राजनांदगांव का दर्ज…

