खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिन का पारा चढ़कर रात की तुलना में दोगुना हो गया है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 था जो दिन में चढ़कर 31.2 तक पहुंच गया। वहीं दुर्ग और राजनांदगांव का पारा 32 डिग्री के पार चला गया। दिन बीतने के साथ गर्मी का अनुभव भी बढ़ता जाएगा।
पिछले चौबीस घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य, मगर अधिकतम करीब तीन डिग्री अधिक था। इसी तरह राज्य में रात का न्यूनतम पारा 8.3 अंबिकापुर और दिन का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री दुर्ग और राजनांदगांव का दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान फिर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
ठंड का मौसम धीमे-धीमे ढलान पर जा रहा है। अभी रात और सुबह के वक्त ठंड का खासा प्रभाव है, मगर दिन चढ़ने के बाद इसके असर में कमी आने लगी है। पिछले दो-तीन दिनों से धूप तेज होने से गर्माहट का अहसास होने लगा है। सुबह के सात-आठ बजे तक ठंड का अनुभव हो रहा और वक्त गुजरने के साथ धूप की तपिश महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का तर्क है कि पहले मैदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव कम होता जाएगा, इसके बाद बस्तर और सरगुजा संभाग में असर होगा। रात की हल्की ठंड अभी फरवरी-मार्च में भी रहने की संभावना है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


