Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य में वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की रोकथाम के लिए वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के मार्गदर्शन में जंगलों में नियमित पेट्रोलिंग और जांच की जा रही है। इसके तहत पूरे राज्य में वन विभाग की टीमें लगातार सतर्क रहकर कार्रवाई कर रही हैं। गरियाबंद क्षेत्र में वन विभाग को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर 01 जनवरी को परिक्षेत्र परसुली अंतर्गत ग्राम कोपेकसा में बड़ी कार्रवाई की गई। सर्च वारंट के तहत सहायक वन संरक्षक नदीम कृष्णा बरिहा, आर.के. साहू एवं शिव प्रसाद ध्रुव के संयुक्त नेतृत्व में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड अब प्रचंड रूप लेने वाली है। 24 घंटे के बाद तापमान में गिरवाट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार को बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। इसके अलावा एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनता में सरकार और पुलिस के प्रति इतना ज्यादा आक्रोश क्यों बढ़ता जा रहा है। पुलिस के प्रति इतना आक्रोश दो साल के पहले कभी नहीं दिखा है। इसके पहले कवर्धा में भी सरकार और पुलिस के प्रति आक्रोश के कारण एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया गया था। बलौदाबाजार में भी सरकार के प्रति आक्रोश के कारण एसपी, कलेक्टर कार्यालय को जला दिया गया था। बलरामपुर में जनता ने एसडीएम को मारने दौड़ाया था, उनको भाग कर जान बचानी पड़ी थी। पिछले पौने 2 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सब्बो भाई-बहिनी, महतारी अउ सियान-जवान मन ला जय जोहार। हमर छत्तीसगढ़ के लोक परब ‘छेरछेरा’ के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ सुभकामना। छेरछेरा ह, हमर संस्कृति म, दान-पुन के महापरब आय। छेरछेरा तिहार ह, हमन ला, दान-धरम अउ आपस म मिल के रहे के संदेश देथे। उन्होंने आगे कहा कि छेरछेरा तिहार सिखाथे के अन्न के दान सबसे बड़े दान आय। हमर किसान भाई, हमर अन्नदाता, जेकर मेहनत ले घर-घर मा अन्न…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, सेफ्टी प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श एवं ISEI एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। नए साल 2026 में एसीबी की टीम ने रायगढ़ जिले में पहली बड़ी कार्रवाई की है। ACB की बिलासपुर ईकाई ने धर्मजयगढ़ के एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक को ग्रामीण से एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। डर से पैसे को आरोपी ने आवास के पीछे फेंका था, जिसे टीम ने बरामद किया। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को ग्राम अमलीटिकरा, जिला रायगढ़ निवासी राजू कुमार यादव ने एसीबी इकाई बिलासपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपने नाम पर…

Read More

राज्य में पीएमजीएसवाय के चतुर्थ चरण में 22 सौ करोड़ की सड़कों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति अब राज्य में गांव-गांव तक पहुंचेंगी सड़कें खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नववर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय-IV) के चतुर्थ चरण के अंतर्गत राज्य में 2225 करोड़ रुपये की लागत से 774 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से प्राप्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी को लेकर प्रदेश में मचे बवाल के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल ने पूरे समाज को नहीं कहा। यह एक व्यक्ति पर टिप्पणी हो सकती है। अपनेपन पर कुछ बोल गए। एक चूक हुई है, यह भूपेश बघेल भी समझ रहे होंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की गुटबाजी पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सब ठीक करने में समय लगेगा। ऐसा नहीं है कि कुछ काम नहीं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि महिला आरक्षक पर बर्बरता के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में जो भी शामिल होंगे सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, मामला 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चतैन्य बघेल को बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।ईडी और ईओडब्ल्यू के मामलों में सुनवाई के बाद चैतन्य की जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई है। लगभग 168 दिनों के बाद वे जेल से बाहर आएंगे. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने 26 दिसंबर को कोर्ट में लगभग 29 हजार 800 से अधिक पन्नों का अंतिम चालान पेश किया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 82 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर…

Read More