Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
Author: Khabar World
नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है। फिल्म की कमाई में भले ही थोड़ी सी कमी देखने को आई है, लेकिन फिर भी धुरंधर फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म रविवार को 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है। धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे शनिवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म…
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम जहां ठंड और आराम लेकर आता है, वहीं इस दौरान सेहत को लेकर लापरवाही कई बीमारियों की वजह भी बन सकती है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी परेशानी और कमजोरी जैसी समस्याएं इस मौसम में ज्यादा देखने को मिलती हैं। ऐसे में अगर रोजमर्रा की थाली में एक छोटा सा बदलाव कर लिया जाए, तो बड़ी बीमारियों से बचाव संभव है। यही वजह है कि इन दिनों अलसी के बीज को सेहत के लिए किसी रामबाण औषधि से कम नहीं माना जा रहा है। अलसी का नियमित सेवन हाई ब्लड प्रेशर को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाली नमीयुक्त हवा सप्ताहभर कड़ाके की ठंड से राहत दिला सकती है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसका ज्यादा असर उत्तरी इलाके में नजर आएगा। मौसम में हुए बदलाव की वजह से दिन में बादल छाने से ठंडकता का अहसास हुआ और पारा में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। जनवरी के दस दिन ठीक ठाक ठंड के साथ बीता है। अब मौसम का मिजाज बदलने की वजह से 18 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की शुरुआत हो चुकी है। रविवार से सभी जिला मुख्यालय में प्रतीकात्मक विरोध और एक दिन का उपवास किया जाएगा। इसी के तहत रायपुर के घड़ी चौक में कांग्रेसी सुबह 9 से शाम 5 बजे सामूहिक उपवास करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 25 फरवरी तक विभिन्न चरणों में प्रदर्शन किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही कोरबा जिले का भी दौरा करेंगे। वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे। सुबह 11.45 राज्य कर्मचारी संघ के “प्रदेश अधिवेशन” सरस्वती शिक्षा संस्थान में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 1:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा में गौरा पूजा महोत्सव और बैगा पूजेरी सम्मेलन में दोपहर 2 बजे शामिल होंगे। शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में जल संरक्षण एवं कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में कृषकों द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को अपनाने का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। इसी क्रम में बेमेतरा जिले के ग्राम जेवरा, जिया, पत्थर्रा एवं रवेली में इस वर्ष कृषकों द्वारा चना, गेहूँ, सरसों एवं रागी जैसी वैकल्पिक फसलों का बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत उत्पादन किया जा रहा है। उक्त सभी फसलों का संबंधित बीज निगम में विधिवत पंजीयन कराया गया है। बीज उत्पादन कार्यक्रम की प्रगति एवं गुणवत्ता का आकलन करने हेतु दिनांक 10 जनवरी 2026 को उप…
प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक किसानों को धान खरीदी के एवज में एमएसपी के तहत् 20 हजार 753 करोड़ रूपए का भुगतान पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से वास्तविक किसानों के हितों की हो रही है रक्षा, हर पात्र किसान तक लाभ पहुँचाने का संकल्प सार्थक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 14 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ का धान खरीदी महाअभियान पारदर्शिता, गति और किसान-हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बनता जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16.95 लाख पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।किसानों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड अंर्तगत डब्बामरका गांव में अज्ञात बीमारी को लेकर फैली दहशत के बीच अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पहले हाथ-पैर में सूजन और एक युवक की मौत के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था, लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद किए गए घर-घर सर्वे में फिलहाल किसी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। डब्बामरका गांव की कुल जनसंख्या लगभग 290 है तथा गांव में 68 घर हैं। यह गांव एक ही पारा में बसा हुआ है, जिसमें सरपंच पारा भी शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मोदी सरकार के द्वारा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने को लेकर आज शनिवार काे प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा कानून में परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है। यह महात्मा गांधी के आदर्शों पर कुठाराघात है, मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला निर्णय है। मोदी सरकार ने ‘सुधार’ के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी स्कीम मनरेगा को खत्म कर दिया है। यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने जिले में इन दिनों वन विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेड़ों की कटाई करवाये जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, कि वन विभाग द्वारा बिना ग्राम सभा और ग्रामीणों की सहमति के बिना पेड़ों की कटाई हो रही है, जिसपर तत्काल रोक लगाई जाए। विधायक ने बिना ग्राम सभा की अनुमति के हो रहे अवैध वनों की कटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक विक्रम…

